फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर चहके होनहार

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में शुक्रवार को सालाना समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में मेधावियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाक होनहारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष गोपाल ठाकुर तथा स्थानीय पंचायत की प्रधान यूम नेगी सहित शिक्षकों ने मुख्यातिथि का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर समारोह का आगाज किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं ने नाटी डाल कर खूब वाहवाही लूटी। छात्रों ने समूह गान, एकल गीत की प्रस्तुति से खूब धमाल मचाया। शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान संकाय में जमा एक की माया, सुनील, सुनील दत्त और जमा दो में सर्वजीत, कार्तिक सुरेंद्र को प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने पर सम्मानित किया। कॉमर्स जमा एक में शकुंतला, चंदन, सोनाली तथा जमा दो में अर्चना, रूकमणी और श्याम चंद को पुरस्कार ने नवाजा गया। कला संकाय में शिवानी, उषा, भारती को जमा दो में सविता, अर्जुन व सोनू देवी को इनाम देकर पुरस्कृत किया। खेल के क्षेत्र में चेतन, समीर समीक्षा, अराधना, गीता ललिता, अनु, रितिका, प्रोमिला, नेहा, सीमा तनुजा को सम्मानित किया। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए एथलीट में नेहा, निर्मला, प्रोमिला अनु, रितिका और कनुप्रिया को नवाजा गया। इस दौरान चांद किशोर प्रधानाचार्य डाइट कुल्लू, उप प्रधान कर्मचंद, पंचायत के सदस्य, अध्यापक तथा देवराज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें