फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सड़क कार्य करवाया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। फोरलेन की खुदाई से छियाल गांव को पहुंचे खतरे को देखकर छियाल महिला मंडल सड़क पर उतर गया है। महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बुधवार को सदस्यों व ग्रामीणों के साथ कंपनी व एचएचआईए के खिलाफ मोर्चा खोला। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर फोरलेन कंपनी का काम बंद करवाया।
विज्ञापन

महिलाओं व ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। कंपनी की ओर से मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। खुदाई के कार्य से गांव भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। लगातार मलबा गिरने से गांव के कई मकानों को खतरा हो गया है। हालात बिगड़ते देख एसडीएम मनाली रमन घरसंगी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। महिलाओं और ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी की मनमानी के चलते पूरे गांव को खतरा हो गया है। अगर भूस्खलन नहीं रुका तो उनके घर इसकी चपेट में आ जाएंगे। महिला मंडल छियाल की प्रधान कमला देवी और उप प्रधान बेसरु देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर फोरलेन सड़क निर्माण कर रही कंपनी और एनएचआईए के अधिकारियों को अवगत करवाया है। महिलाओं व ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि अगर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य जारी रहा तो चक्का जाम किया जाएगा। एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि मामले को सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें