फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग से लाहौल-लेह भेजे 145 वाहन

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। रोहतांग दर्रा होकर बुधवार को लाहौल व लेह के लिए करीब 145 वाहन भेेजे गए हैं। इसमें छोटे और बड़े वाहन शामिल हैं। जबकि दो अक्तूबर को लेह और लाहौल की तरफ से वाहन मनाली पहुुंचे थे। रोहतांग दर्रा वन-वे ट्रैफिक के लिए बहाल किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि रोहतांग में राहनी नाला के पास भूस्खलन होने के चलते मनाली-केलांग व लेह मार्ग को फिलहाल वन-वे ही रखा गया है। बीआरओ की ओर से रास्ते को ठीक किया जा रहा है, जैसे ही रोड ठीक हो जाएगा तो रोहतांग को वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। लाहौल व लेह गए वाहनों में 100 छोटे वाहन और 45 ट्रक शामिल हैं, जो राशन इत्यादि लेकर रोहतांग के उस ओर लाहौल, पांगी और लेह के लिए रवाना हुए। इसके अलावा लेह के लिए चार टैक्सियां भी गई, जो कि मनाली में फंस गई थी। उल्लेखनीय है कि रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी के चलते बीआरओ ने फिलहाल वनवे ट्रैफिक के लिए खोला है और दो अक्तूबर से वाहनों की आवाजाही की जा रही है। मनाली से लेकर सरचू तक रोड के बहाल होने से इस ओर जाने वालों लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बुधवार को कुल्लू में कहा कि लाहौल में भी करीब 80 फीसदी रोड यातायात के लिए बहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें