फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सैंज बाजार बंद

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। घाटी में सैंज अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर सैंज संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चलाए जन आंदोलन के तहत व्यापार मंडल ने भी सैंज बाजार बंद रखा। सैंज टैक्सी स्टैंड से लेकर पूरे बाजार में रैली निकाली गई।
रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों के खाली पदों को भरने को लेकर बीएमओ बंजार को ज्ञापन सौंपा गया। अस्पताल परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें संघर्ष समिति के प्रधान महेश शर्मा ने कहा कि सैंज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में घाटी की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ा है। आंदोलन होने के कारण ही सरकार ने सैंज अस्पताल को नए भवन की सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही डॉक्टरों के पद भी भरे जाएंगे। इस दौरान समिति के शेर नेगी, जय बिहारी लाल, तेजा सिंह ठाकुर, मोती राम कटवाल, पंचायत प्रधान ओम प्रकाश, नरेश कुमार, पूर्ण चंद, उप प्रधान बालमकुंद, सेस राम, पंचायत समिति मीरा देवी, प्रतिभा पालसरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमलू देवी, महिला मंडल की प्रधान संतोष, धनबंतु, स्वंय सहायता की प्रधान यानदासी, लाल दास, टेक सिंह, पवन कुमार, सुरेश कुमार, संजू बजीर, गविश शर्मा, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, टैक्सी यूनियन प्रधान दीपू, गोपाल बजीर, बेली राम, खूबे राम, जीवन, राकेश नेगी, प्रभदयाल, विनोद नेगी, वेदराम, गुलशन, नारायण, किशोर कुमार, टेक सिंह, किशन सिंह, प्रेम चंद, लीलाधर, दीपचंद, सुनी देवी, गंगादासी, यानदासी, चूड़ामणि, मालती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चधिकारियों को अवगत करवाया : रमेश
बीएमओ बंजार डॉ. रमेश चंद ने कहा कि लोगों की मांग पर सरकार के निर्देश से सैंज अस्पताल के नए भवन की सुविधा मुहैया करवाई गई है। अस्पताल के खाली पदों को भरने के लिए उच्चधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें