फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य तापमान में रात भर ओएफसी ठीक करते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्षेत्र में दो अनुबंध कर्मचारियों के सहारे बीएसएनएल सेवाएं चल रही हैं। इन दो कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए तो घाटी में भारत संचार निगम लिमिटेड की ढुलमुल दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी। लाहौल घाटी में बीएसएनएल की लड़खड़ाई दूरसंचार सेवाओं को इन दो कर्मचारियों ने सुचारु रखा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो रोज पहले ही मढ़ी के आसपास भूमिगत केवल कट गई थी और इन कर्मचारियों को पहले केलांग से कुल्लू पहुंचना पड़ा और वहां से केवल उठा कर फिर मढ़ी आए। शून्य तापमान में पूरी रात रोहतांग के आसपास क्षतिग्रस्त ओएफसी को दुरुस्त करने में गुजर गई। केवल दुरुस्त करने के बाद अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों को दूरसंचार सेवा बहाल होने की सूचना देकर पूरे काम का श्रेय ले रहे हैं। मनाली से घाटी के बीच ओएफसी को तय मापदंड के मुताबिक नहीं दबाने के कारण अक्सर भूमिगत केवल कट रही है। इससे टेलीफोन और इंटरनेट सेवा का रोजाना बाधित होना आम बात हो गई है। मनाली क्षेत्र के गुलाबा से लेकर तिंदी तक दूरसंचार नेटवर्क को सुचारु रखने का जिम्मा प्रेम सिंह और प्यारे लाल के कंधों पर है। रोहतांग के आसपास क्षतिग्रस्त ओएफसी केवल को दुरुस्त करने में पूरी रात गुजारनी पड़ रही। काम के बोझ के बावजूद मामूली तनख्वाह पाने वाले कर्मी कई महीनों तक अपने परिजनों से मिल नहीं पाते हैं। फील्ड विजिट करने के बजाय विभाग के बड़े अधिकारी फोन पर आदेश देने तक सीमित हैं। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन हायरप्पा, बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नोरबू थोलॉग्पा, प्रधान संघ के अध्यक्ष सत प्रकाश, टीएसी मेंबर नवांग उपासक, जिप उपाध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि इन दो कर्मियों के दम पर घाटी बीएसएनएल की सेवा जिंदा है। हायरप्पा और जनप्रतिनिधियों ने काम के प्रति निष्ठा को देखते हुए जनजातीय उत्सव में दोनों कर्मियों को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन से पैरवी की है। अनुबंध कर्मी प्रेम सिंह और प्यारे लाल ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभा रहे हैं। कहा कि ओएफसी दुरुस्त करने के लिए उन्हें कभी पूरी रात रोहतांग के आसपास गुजारनी पड़ रही है। उधर, बीएसएनएल के टीडीएम एलडी नेगी ने कहा कि प्रेम सिंह और प्यारे लाल की मेहनत को विभाग नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें