फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली सड़क पर 16 मील में जाम, पर्यटक बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली सड़क पर 16
विज्ञापन

मील में जाम, पर्यटक बेहाल
जाम से नहीं मिल पा रहा छुटकारा, लग रही कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली इन दिनों जाम से लोग काफी परेशान हैं। सैलानियों का मनाली घूमने का समय जाम के चलते वाहनों में ही कटने लगा है। वाहनों के पहिये थमने से स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा अपने कार्य से कुल्लू-मनाली से आने वाले लोग भी समय से अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि पुलिस के जवान भी यातायात को सुचारु रखने में जुटे हैं लेकिन कुल्लू-मनाली के बीच फोरलेन निर्माण कार्य के चलते खुदाई तथा छोटी पुलियों से सिंगल लेन बन जाने से यातायात बाधित हो रहा है।
वहीं पंजाब-हरियाणा से आए सैलानियों को पहाड़ पर वाहन चलाने का अंदाजा न होने के चलते वे गलत तरीके से ओवर टेक तथा वाहन पार्क कर मौज-मस्ती शुरू कर देते हैं। जिससे देखते ही देखते जाम लग रहा है। अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी ढुंगरी, सर्किट हाउस रोड, वोल्वो बस स्टैंड, जगतसुख, प्रीणी, नग्गर और सोलह मील में जाम लगता रहा। मई-जून का यह पर्यटन सीजन खत्म होते ही जुलाई माह से सड़कें फिर सूनी हो जाएंगी लेकिन इन दो महीनों में जाम से स्थानीय लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी एनएस नेगी का कहना है कि फोरलेन का काम पूरा होते ही नेशनल हाईवे पर जाम लगने की संभावना खत्म हो जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से संयम बरतने को कहा है। आपसी सहयोग से सब कुछ आसानी से निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें