मेजबान उदयुपर के छात्र
सतीश चुने बेस्ट एथलीट
छात्र वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल के उदयपुर में छात्र वर्ग के 45वीं अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया है। इस मौके पर स्थानीय स्कूल उदयपुर के प्रिंसिपल शिव लाल मुख्यातिथि उपस्थित हुए और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में मडग्रां पहले स्थान पर रहा है। वहीं जाहलमा दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। कबड्डी में मडग्रां प्रथम और उदयपुर द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में मडग्रां व त्रिलोकनाथ, टेबल टेनिस में मेजबान उदयपुर तथा सिस्सू क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में पुलकित प्रथम, विमल दूसरे तथा सौरव तीसरे,200 मीटर में पुलकित, विमल तथा सूरज, 400 मीटर में सतीश, भारत भूषण तथा मनोज, 800 मीटर में सतीश, भारत भूषण तथा अमित ऊंची कूद में सतीश, अनिकेत और दलीप क्रमश: पहले, दूसरे और तृतीय स्थान पर रहे हैं। लंबी कूद में सतीश, सौरव, विमल, त्रिपल जंप में पवन, सौरभ तथा तेंजिन, शॉटपुट में सौरव, पंकज और अनिकेत, डिस्कस में सौरव, पुलकित और राहुल के अलावा रितेश, अजय ओर मयंक ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। स्कूली खेल प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के छात्र सतीश बेस्ट एथलेटिक रहे। सहायक जिला शारीरिक अधिकारी निहाल चंद ने कहा कि खेल स्पर्धा में घाटी के 19 वरिष्ठ माध्यमिक और चार उच्च पाठशालाओं से करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।