प्रयोगशाला कर्मचारियों ने वेतन
विसंगति दूर करने की उठाई मांग
लारजी में संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश शिक्षा विभाग प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को लारजी में हुई। इस दौरान संघ की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बाद में संघ ने बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी को ज्ञापन सौंप प्रयोगशाला कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की।
मांग पत्र में संघ ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी एलए और लिपिक वर्ग का वेतनमान व ग्रेड पे 2006 के वेतन आयोग के अनुसार एक बराबर था, किंतु 2012 में पिछली सरकार ने लिपिक वर्ग को पे बैंड 10300, 34800 व ग्रड पे 3200 दे दिया। प्रयोगशाला कर्मचारियों को 5910 , 20200 व ग्रड पे 1900 दिया जा रहा है। जिससे उनके वेतन में विसंगति उत्पन्न हुई है। इस वेतन विसंगति को दूर किया जाए। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने संघ की मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपप्रधान तांदी जगदीश ठाकुर, युवा मोर्चा कार्यकर्ता धर्मेंद्र नेगी, संघ जिला प्रयोगशाला कर्मचारी संघ कुल्लू के अध्यक्ष भोला राम ठाकुर, घनश्याम शर्मा, जिला सह सचिव ओम दत्त कश्यप, सुंदर सिंह नेगी, संतोष, सह सचिव हुकम व अन्य मौजूद रहे।
सुंदर सिंह नेगी ने बंजार खंड के प्रधान
बंजार कुल्लू। लारजी में प्रयोगशाला कर्मचारी संघ खंड बंजार की बैठक के दौरान त्रैवार्षिक चुनाव भी हुए। जिला प्रयोगशाला कर्मचारी संघ कुल्लू के अध्यक्ष भोला राम ठाकुर की देख रेख में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी को सर्वसहमति से चुना गया। प्रधान पद के लिए सुंदर सिंह नेगी, महामंत्री डोला सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष चेत राम कारदार, सह सचिव मीर सिंह, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, सलाहकार हेत राम मेहता को चुना गया।