कुल्लू। नौ दिनों के बाद दिल्ली-भुंतर के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है। वहीं जहाज आने के बाद भी भुंतर-चंडीगढ़ के बीच उड़ान नहीं हो सकी। हालांकि एयर इंडिया ने अपना नया शेड्यूल जारी कर छह फरवरी से भुंतर-चंडीगढ़ के बीच एयर इंडिया की उड़ान के शुरू होने की बात कही थी, लेकिन जहाज आने के बाद जहाज भुंतर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
29 जनवरी के बाद हुई फ्लाइट के बाद छह फरवरी को आई दिल्ली-भुंतर हवाई सेवा से जहां घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ट्रेवल एजेंटों ने भी हवाई यात्रियों की फिर से बुकिंग शुरू कर दी है। दिल्ली-भुंतर सेवा 15 जनवरी से प्रभावित चल रही थी। इस बीच मात्र दो दिन ही उड़ान हो सकी। जिससे कुल्लू-मनाली का पर्यटन और भी बैकफुट आ गया है, लेकिन दिसंबर माह से बंद चल रही भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा के द्वारा से निर्धारित शेड्यूल के जारी होने से पर्यटन कारोबारियों में मायूसी है।
उल्लेखनीय है कि विंटर सीजन में भुंतर-चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की कमी तथा चंडीगढ़ में कोहरे होने पर उड़ान चार दिसंबर से बंद चल रही है। भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि दिल्ली-भुंतर हवाई सेवा शुरू हो गई है लेकिन शेड्यूल के बाद भी भुंतर -चंडीगढ़ उड़ान आरंभ नहीं हो पाई है। अब बुधवार सुबह होने पर उड़ान पर नजर रहेगी।