फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियां बंद

विज्ञापन
Rohtang Pass - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल स्पीति)। रोहतांग दर्रा होकर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए मढ़ी और कोकसर में स्थापित बचाव चौकियों को रविवार से बंद कर दिया है। दर्रा में भारी बर्फबारी होने तथा लाहौल के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू होने पर लाहौल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। चौकियां 31 दिसंबर के बजाए एक सप्ताह पहले 24 दिसंबर से बंद कर दी हैं। अब 15 मार्च 2018 को यह दोनों चौकियां फिर से स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

11 से 13 दिसंबर तक रोहतांग में भी पांच फुट से अधिक बर्फबारी होने से घाटी पांच से छह महीने के लिए शेष विश्व से कट गई है। मढ़ी स्थित बचाव चौकी के प्रभारी शशिपाल के मुताबिक भारी बर्फबारी के बाद रोहतांग से पैदल आवाजाही भी नहीं हुई। इस बार जनजातीय इलाकों के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ही हवाई सेवा भी शुरू हो गई है। लिहाजा, लाहौल प्रशासन ने कोकसर और मढ़ी को एक सप्ताह पहले ही बंद करने का एलान कर दिया है। मढ़ी और कोकसर बचाव चौकी में रेस्क्यू दल के सभी नौ-नौ लोगों को रविवार से वापस बुला लिया है।
बचाव चौकी कोकसर और मढ़ी के प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने वायरलेस के माध्यम से कोकसर और मढ़ी स्थित बचाव चौकियों को तुरंत बंद करने का एलान जारी किया है और कहा कि आगामी मार्च में इन चौकियों को रोहतांग दर्रा पैदल आरपार करने वालों लोगों की मदद के लिए पुन: स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जनजातीय लोगों को सुरक्षित रोहतांग दर्रा पार करने के लिए कोकसर और मढ़ी में 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक बचाव चौकियां स्थापित की थीं। दोनों चौकियों में प्रशासन की ओर से दो पुलिस के जवान, एक स्वास्थ्य विभाग से फार्मासिस्ट, एक वायरलेस ऑपरेटर तथा पर्वतारोहण संस्थान मनाली से दो इंस्ट्रक्टर, एक कुक तथा दो पोर्टर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें