फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए मनाली में उमड़े पर्यटक

विज्ञापन
Manali City - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस ईव के लिए पर्यटन नगरी मनाली के होटल पूरी तरह से सजधज गई हैं और मनाली में बाहरी राज्यों के सैलानी भारी संख्या में उमड़े हैं। पर्यटन विकास निगम के क्लब हाउस सहित मनाली के सभी बड़े होटलों में क्रिसमस ईव के आयोजन के लिए तैयार है तथा देर रात तक क्रिसमस का जश्न चलता रहेगा। होटलों में लाइव म्यूजिक और डीजे के अलावा सैलानियों के मनोरंजन के लिए कप्पल डांस और लैमन डांस का आयोजन रखा है।
विज्ञापन

वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह की स्पर्धा को आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हर साल की तरह पर्यटन विकास निगम क्रिसमस क्वीन चुनेगा। निगम द्वारा पर्यटकों का ढोल नगाड़ों की थाप पर सैलानियों का स्वागत किया। रात में लाइव म्यूजिक, डीजे, कुल्लू नाटी, कप्पल डांस, लैमन डांस होगा और देर रात को क्रिसमस क्वीन को चुना जाना मुख्य आकर्षण रहेगा।
इसके अलावा पर्यटकों के लिए कॉक टेल डिनर का भी प्रबंध किया गया है। होटल सोलंग वैली रिजॉर्ट के मैनेजर पुनीत ने बताया कि उनका होटल पूरी तरह पैक हो गया है। उन्होंने कुल्लवी नाटी, डीजे, लैमन डांस, वैलून डांस, स्पून डांस का आयोजन रखा है। क्लब हाउस के मैनेजर प्रकाश ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस के लिए पर्यटन विकास निगम के होटल पैक हो गए हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सैलानियों से मनाली का रुख कर दिया है। मनाली के सरकारी व निजी होटलों में क्रिसमस ईव की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें