उदयपुर (लाहौल स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मडग्रां में वीरवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेमनाथ परशीरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षा व खेल में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य सतीश कुमार कौड़ा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में हुई वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कुल्लवी, लाहौली और पंगवाली कार्यक्रम पर विद्यार्थियों ने वाहवाही लूटी। इस दौरान श्रुति, अनुराधा, निखिल, विवेक, यशिता, अर्पिता, सृजल, सुरेखा, अभिषेक, विनित, हरीश कुमार, शांति देवी, ऊषा कुमारी, योशिता भारती, शिवानी और शिविका को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सतीश को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। वहीं धीरज को बेस्ट छात्र जबकि ऊषा को बेस्ट छात्रा का खिताब दिया गया। इस दौरान ग्राम ग्राम पंचायत प्रधान उदयपुर मनी देवी, उप प्रधान वीर सिंह, बीडीसी बलवीर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष वीर सिंह, निरीक्षण विंग शिक्षा उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।