अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
बेटी है अनमोल डांस कुल्लू डांस शो में फाइनलिस्ट टॉप आठ प्रतिभागियों ने बॉलीवुड राउंड में निरमंड की नैंसी शर्मा ने बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द डे का खिताब जीता। प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों ने भी हुनर का प्रदर्शन किया।
बॉलीवुड राउंड में एलएमएस कलैहली की प्रिंसिपल ललिता कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बॉलीवुड राउंड में फाइनलिस्ट ने डांस कर जजों से वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्यातिथि ने बच्चों से अनुभव भी साझा किए। शो के निदेशक राम चौहान ने कहा कि गांवों की प्रतिभा को मंच देने का प्रयास किया गया है।
इसके लिए बच्चे और अभिभावक का भी पूरा साथ मिला है। इस दौरान एंकर और गायक एसी भारद्वाज, अजय ठाकुर, बुट्टा सैनी, अमनदीप, जगदीश शर्मा, प्रभ सिंह, अजय, छबील, आलोक सिंह, दिनेश, शीतल, संगीता, इशू कक्कड़, ओम प्रकाश और अन्य मौजूद रहे।