फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ कांग्रेसियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में टिकट आवंटन के विरोध में लाहौल-स्पीति कांग्रेस दो-फाड़ हो गई है। पूर्व सीपीएस ठाकुर रघुबीर सिंह के साथ लाहौल स्पीति कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय तथा प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। लाहौल स्पीति कांग्रेस के इतिहास में इसे सबसे बड़ी बगावत माना जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के सामूहिक त्यागपत्र से कांग्रेसी खेमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वहीं विरोधी धड़े ने सामूहिक त्यागपत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रेषित कर दी है। जिसमें कहा गया है कि रवि ठाकुर को पार्टी टिकट मिलने के विरोध में यह सामूहिक त्यागपत्र दिया जा रहा है। पार्टी की प्राथमिक ओर सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र देने वालों में पूर्व सीपीएस एवं वर्तमान वूल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रघुबीर सिंह, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष रपत्न बौद्ध, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, डीसीसी उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह, डीसीसी महासचिव जगदीश, गोपाल शशनी, बुद्धि सिंह शर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष रोबिन ठाकुर, टीएसी मेंबर दोरजे छोपेल, पूर्व टीएसी मेंबर ध्यान सिंह ठाकुर, डीसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष शाक्या बौद्ध, वरिष्ठ कांग्रेसी राम सिंह बाटा समेत काफी कार्यकर्ता शामिल हैं। अब लाहौल-स्पीति की बदले राजनीतिक समीकरण में अब चुनावी माहौल बेहद रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें