कुल्लू। एसएफआई इकाई कुल्लू ने शुक्रवार को कुल्लू कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान एसएफआई की ओर से तीन मांगों को लेकर चलाया गया। शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान में दो हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसएफआई इकाई अध्यक्ष ने बताया कि गुड़िया और होशियार को जल्द न्याय दिलाया जाए, भुंतर निर्भया मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए, कॉलेज में लिंग संवेदनशील कमेटी का गठन करने को लेकर अभियान में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अपना समर्थन दिया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से एसएफआई प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाना चाहती है। इन दिनों प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। सूबे में अराजकता का माहौल है। इस तरह की घटनाओं के बाद विद्यार्थियों में डर पैदा हो गया है। सुरक्षित माहौल तक प्रदान करने में पुलिस फेल साबित होने लगी है। जोकि चिंताजनक विषय है। हस्ताक्षर अभियान से इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की जाएगी। कहा कि सरकार लगातार छात्र विरोधी निर्णय और नीतियों को लागू कर रही है। कुल्लू पुलिस भुंतर निर्भया केस को सुलझाने में नाकाम है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि यदि मांगों को अनदेखा किया गया तो विद्यार्थियों को लामबंद कर शिक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान रिंपल, दीपिका, विशाल, हितेश, मनोज, प्रवीण, सुनील, सुनिधि और अन्य मौजूद रहे।