फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ट्रायल में परखी 83 क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा

Sun, 14 Dec 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में अडर-़14 किक्रेट के ट्रायल में पहुंचे ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
खेल मैदान ढालपुर में जिला कुल्लू की टीम के लिए करवाए गए ट्रायल
विज्ञापन

22 सितंबर तक शिविर में क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला क्रिकेट संघ कुल्लू ने रविवार को अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ढालपुर में ट्रायल करवाए। इसमें जिले भर से 83 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेल मैदान में आयोजित ट्रायल में चयनकर्ता असीम राणा की देखरेख में खिलाड़ियों की परख की गई। संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में ट्रायल में चयन कमेटी के चेयरमैन कोनिक आचार्य और बीडी आचार्य ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। असीम राणा ने बताया कि चयन के बाद खिलाडिय़ों के लिए कुल्लू में शिविर लगाया जाएगा। 15 से 22 दिसंबर तक होने वाले शिविर में खिलाड़ियाें को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद चयनित खिलाड़ी 23 दिसंबर को हमीरपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। कुल्लू जिले की टीम पहला मैच ऊना और दूसरा मैच कागड़ा के साथ खेलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल युवा क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ है। युवा प्रतिभा को उभारने और क्षेत्रीय स्तर पर खेल में अपने हुनर को साबित करने के लिए तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें