फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर सीजन के लिए सजने लगी मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। समर सीजन के लिए पर्यटन स्थल मनाली सजने लगी है। अधिकांश होटलियर्स ने अपने होटलों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चांदी से होटल सहित मनाली के सभी पर्यटन कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है। हालांकि मनाली में हर वर्ष सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। लेकिन इस वर्ष पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से अधिक सैलानी आने का अनुमान है।
सर्दियों में बिछी बर्फ की सफेद मोटी चादर और फरवरी, मार्च में हुई बर्फबारी से मनाली में रौनक लगी हुई है। मनाली के होटल व्यवसायी रवि मिन्हास, रवि ब्यास, सुशील चंदेल, बंशी लाल, राहुल, राज कुमार ने कहा कि समर सीजन बेहतर रहने की उम्मीद के चलते होटलों को सजाया व संवारा जा रहा है। गर्मी में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। होम स्टे एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर व चेयरमैन संजय दत्ता ने कहा कि इस बार रोहतांग में बर्फ की 20 से 25 फीट मोटी चादर बिछी हुई है। सैलानी गर्मियों में देर तक बर्फ का दीदार कर सकेंगे। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर का कहना है कि इन दिनों होटलियर्स होटल के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। इस साल बर्फबारी अच्छी हुई है। इससे समर सीजन में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग की उचित व्यवस्था : गोविंद
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बाईपास सड़क बनकर तैयार है। पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। ब्यास पर भव्य पुल भी इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। इस साल मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें