फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फ में कैद हो गई रघुपुर घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ में कैद हो गई रघुपुर घाटी, पांच दिन से बत्ती गुल
विज्ञापन

बर्फबारी के पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
सभी सड़कें बंद, उपमंडल और जिला मुख्यालय से कटा संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी बर्फ में कैद होकर रह गई है। घाटी की सात पंचायतों में पांच दिन से बत्ती गुल है। इसके अलावा यहां का संपर्क गांव के साथ उपमंडल और जिला मुख्यालय से भी पूरी तरह के कटा हुआ है। पांच दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों के हालात जस के तस बने हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को विवश हैं। ब्लैक आउट, सड़कें बंद होने और पेयजल समस्या से घाटी का जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। पंचायतों को जोड़ी गई बिजली की लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए हैं। दो से चार फीट तक बर्फबारी से घाटी की करीब 15 हजार आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। एक गांव का दूसरे गांव तक जाना जोखिम भरा हो गया है। बिजली न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों रमेश ठाकुर, खेमराज, तिलक राज, ओम प्रकाश, केहर चंद, हंस राज, मेहर चंद, गोविंद सिंह, सोहन लाल, झाबे राम और ध्यान सिंह का कहना है कि भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अंधेरे में लोगों को गुजर बसर करना कठिन हो गया है। वहीं, घाटी को जोड़ने वाली सभी सड़कें बर्फ से बंद हैं। इस कारण रघुपुर घाटी का संपर्क उपमंडल आनी के साथ जिला मुख्यालय कुल्लू से कटा हुआ है। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों को मीलों दूर बर्फ के बीच पानी ढोना पड़ रहा है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें