फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन को 30 लाख की घोषणा

विज्ञापन
स्वागत कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित खोरी रोपा और सरवरी नदी का संरक्षण करना जरूरी है। पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकने की दृष्टि से सरवरी नदी को संरक्षित किया जाना चाहिए। यह बात कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने रामा सामुदायिक सभा के सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक ने रामा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसमें पांच लाख रुपये की तुरंत स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 100 कुर्सियां भी देने की घोषणा की। कहा कि इसके साथ ही खोरी रोपा की ऐतिहासिक पहचान को बरकरार रखने के लिए यहां दो होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसके लिए विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से 30 हजार रुपये देने का एलान किया। इस दौरान रामा सामुदायिक सभा के अध्यक्ष राजीव शर्मा, नप के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, पूर्व पार्षद टहल सिंह, कमलेश चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा, दिनेश पुरोहित, अशेष शर्मा, कृष्णा कुमार गुप्ता, विजय डोगरा, अंजुम गुप्ता, तिलक राज शर्मा, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, रोशन लाल, शिव कुमार पुरोहित, मनोहर शर्मा, सुभाष पुरोहित, राम कुमार शर्मा, नीरज गुप्ता, विनित सूद, संजय शास्त्री, प्रकाश शर्मा, बृज मोहन शर्मा, करूण विराग महंत, राजेश दाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें