फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक वाहनों से जाम होने लगी मनाली-रोहतांग सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा खुलने के बाद रोजाना जाम लगने से सैलानियों समेत आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। रोहतांग के सैर-सपाटे को निकलने वाले पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से पार्क कर रहे हैं। इसके चलते रोहतांग दर्रा होकर गुजरने वाली एचआरटीसी की बसें भी घंटों तक जाम में फंस रही हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की संख्या बड़ी तादाद में है। इसके चलते मढ़ी और रोहतांग दर्रा भी पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। कई जगहों पर सड़क के खराब होने से वाहनों की आवाजाही वनवे हो रही है तो दूसरी तरफ पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर छोड़ जाते हैं। ऐसे में कुल्लू और मनाली से लाहौल जाने और आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दशहरा उत्सव को सजी ढालपुर की अस्थायी मार्केट में खरीदारी के लिए लाहौल घाटी के लोग भारी संख्या में कुल्लू पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी रोहतांग दर्रा में वाहनों की लंबी कतार लगी रही और रोहतांग घूमने को गए पर्यटकों के साथ आमजन घंटों तक फंसे रहे। हालांकि, यातायात को बहाल रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया। बावजूद इसके मढ़ी से लेकर रोहतांग दर्रा तक लग रहा जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यातायात को सुचारुरखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें