अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शाढ़ाबाई में शनिवार को बिजली बोर्ड के पेंशनरों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के मुख्य लेखाधिकारी गुलशन अग्रवाल ने की। पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें जिला कुल्लू और लाहौल के पेंशनरों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर को ई-पेंशन से पेंशन का भुगतान बोर्ड की ओर से जल्द किया जाएगा।
सिस्टम को लागू करने के लिए एक फॉर्म भर कर विद्युत मंडलों की ओर से शिमला भेजने का आग्रह किया। बताया कि इस तरह की बैठकें भविष्य में भी होंगी। उनकी कोशिश रहती है कि सभी को समय पर पेंशन मिले। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने कहा कि बोर्ड नरमी न बरते और जो भी कार्यालय में देरी करता है उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में वीके आनंद, एडी कायस्था, केशव राम, चनन सिंह, जेड आर बोध, एनके शर्मा, अजय शर्मा, दौलत राम समेत कई पेंशनर मौजूद रहे।