स्वार। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-जुहा के दूसरे दिन गुरुवार को भी कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। वही पुलिस प्रशासन भी कुर्बानी को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क दिखाई दिया। पुलिस के वाहन नगर सहित ग्रमीण इलाकों में दिन भर गश्त करते रहे।
बुधवार को ईद उल अजहा की शांति पूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज के बाद से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो कि दूसरे दिन भी जारी रहा।मुस्लिम समाज ने शांति पूर्ण ढंग से अपने घरों में कुर्बानी की और एक दूसरे के घरों पर जाकर ईद की मुबारक बाद दी। पालिका के वाहन दिन भर नगर के गली गलियारों में घूमते रहे। पुलिस नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क रही। पुलिस के वाहन गश्त करते रहे, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण इलाकों में कुर्बानी का सिलसिला जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल जगह जगह तैनात कर दिया गया है ।