अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ के चुनाव करवाए गए। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिले राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुए चुनाव में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाएं शामिल हुईं।
चुनाव राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर ठाकुर व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा की देखरेख में करवाए गए। इसमें योगा रानी को प्रधान चुना गया। निर्मला देवी को कार्यकारी प्रधान, कांता ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान, सुनीता देवी को महासचिव, संगीता देवी को अतिरिक्त महासचिव, कृष्णा देवी, लता ठाकुर, लता ठाकुर, किरण, यशोधा तथा मधु को उप प्रधान, शांता को मुख्य सलाहकार, कांता देवी को कोषाध्यक्ष, झरना देवी को सह कोषाध्यक्ष, अंजना को लेखा निरीक्षक, तारा देवी को संयुक्त सचिव, दुर्गा देवी को कार्यालय सचिव, उषा देवी को प्रेस सचिव, कमलेश-रेशमा व लता देवी को सचिव, मंजू को संगठन सचिव, रजनी महंत को प्रचार सचिव चुना गया है। सीता देवी, विमला, संतोष व लीला को कार्यकारिणी में शामिल किया है। इसके चलते सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दस हजार व आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आठ हजार रुपये मासिक मानदेय प्रदान करने, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ही पर्यवेक्षक बनाने की मांग की है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन रखा।