फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों से समाधान दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लेने के साथ ही शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में दो शिकायतें दर्ज की गईं। शनिवार को कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने पहुंच कर समाधान दिवस शिकायती रजिस्टर को देखा जिसमें दो शिकायतें दर्ज पाईं गईं, जिन्हें शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार तिवारी से गुंडा एक्ट गैंगस्टर की कार्रवाई सहित लंबित पड़ी विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली । लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटने के निर्देश दिए । बाद में दोनों अधिकारी तहसील टांडा के लिए रवाना हो गए । संपूर्ण जीवन समाधान दिवस में एडीएम उमेश कुमार मंगला, एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य, तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा, कोतवाल राजेश कुमार तिवारी सहित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें