फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मकान गिरा, परिवार के लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कई दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद अब कच्चे मकानों की दीवारों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है । शनिवार की प्रात: नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी अरशद अली के मकान के पीछे की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई । जिससे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए । मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने गरीब परिवार के घर की दीवार गिरने की सूचना राजस्व प्रशासन को दी गई एवं शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की । तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा। हल्का लेखपाल ने गृह स्वामी अरशद अली को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें