फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने 49 दुकानदारों को लगाया 2.61 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला कुल्लू के 81 कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा खामियां मिलने पर 49 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 2.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शेष बचे 32 दुकानदारों, ढाबा संचालकों, सब्जी एवं फल विक्रेता, डिपो होल्डरों पर कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई से लापरवाह संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अप्रैल से जुलाई माह तक उचित मूल्यों की दुकानों, ढाबों, दुकानों, राशन के डिपो, सब्जी और फलों की दुकानों, गोदामों, गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंपों में करीब 660 बार निरीक्षण कर दिया है। इस दौरान विभाग ने विभिन्न वस्तुओं के 50 सैंपल भी भरे। इसमें आटे के दो सैंपल फेल पाए गए तथा उन्हें कार्रवाई के लिए शिमला कार्यालय भेजा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि छापामारी में कई खामियां सामने आई हैं। इसमें बिना रेट लिस्ट के राशन और फल-सब्जियों को बेचा जा रहा था। विभाग की टीम ने जिला के बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर ऊझी घाटी के सरकारी डिपुओं तथा अन्य दुकानों, ढाबों और सब्जी विक्रेताओं पर शिकंजा कसा है। विभाग की इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जुर्माने में वसूली गई 261425 की राशि को सरकारी खजाने में जमा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1770 किलो सब्जियों को किया जब्त
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह की अगवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मारे गए छापे में 1770 किलो ग्राम सब्जियों को जब्त किया गया। इसके अलावा दुकानों व डिपुओं से 220 किलो ग्राम चावल, 200 किलो ग्राम आटा, 225 किलो ग्राम चीनी, 210 किलो ग्राम दालें, 80 किलो ग्राम फल और पांच किलो चिकन कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें