स्वार (रामपुर)। 15 दिन पूर्व मसवासी सुल्तानपुर पट्टी मार्ग पर रेत घटिया बताये जाने को लेकर सप्लायर व मार्ग निर्माण कर रहे कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में घायल हुई ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई । सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने रेत सप्लायर पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया । मृतक का दफन होने तक सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा । मृतक की पत्नी ने रेत सप्लायर व उसके एक साथी को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है ।
रामपुर बाजपुर मार्ग से वाया मसवासी सुल्तानपुर पट्टी होकर खटीमा पानीपत राष्टीय राज मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह टूट जाने के बाद उसका निर्माण कार्य चल रहा था । जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव खोदकला निवासी अकरम खां द्वारा अपने रेत के भंडारण से मार्ग का निर्माण कर रहे ठेकेदार को रेत बजरी की सप्लाई दी जा रही थी । नौ जुलाई की शाम जैसे ही रेत भंडारण से रेत से भरे वाहन मार्ग निर्माण स्थल पर पहुंचे तो ठेकेदार के मेड विशाल ने रेत की जांच कर रेत घटिया बताते हुए सप्लायर के ड्राइवर मुजम्मिल से ररेट वापस ले जाने को कहा जिस की सूचना चालक ने सप्लायर अकरम खां को दी थी। आरोप है कि अकरम खां साथियो के साथ मौके पर पहुंच गया था। माल उतारने को लेकर कर्मचारी से नोकझोंक होने के साथ ही दोनों पक्षों में धरदार हथियार से थे, जिसमें चालक मुजम्मिल सहित दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। सीएचसी से मुजम्मिल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। हालात में सुधार न होने पर परिजन घायल को मुरादाबाद के एक चिकित्सालय में ले गए थे। पुलिस ने दोनों ओर एक दूसरे को नामजद कर दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थी। मंगलवार की प्रात: चालक मुजम्मिल की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई । जैसे ही सूचना परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया । शव पहुंचते ही मृतक के घर पर भारी भीड़ लग गई । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । परिजनों ने सप्लायर अकरम खां व साथी जुल्फिकार पर घर से बुलाकर चाकू मारकर घायल कर देने और उपचार के दौरान मौत हो जाने की तहरीर पुलिस को दी और कार्रवाई न हो तक शव का दफन करने से इनकार कर दिया । मामला तूल पकड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल बुला लिया गया । बाद में कोतवाल राजेश तिवारी द्वारा सप्लायर खौदकला निवासी अकरम खां व उसकेसाथी मसवासी निवासी जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा हत्या में तरमीम कर और उनकी गिरफ्तारी करने का आश्वासन दे मामले को शांत कराया । कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से आई तहरीर के आधार पर नामजद किये गए दोनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।