फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के ज्वाइन करने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ के खाली पदों पर डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि शनिवार को प्रदेश सरकार ने कुल्लू अस्पताल के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो डॉक्टरों के आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन विधायक ने साफ किया है कि जब तक डॉक्टर कुल्लू में ज्वाइनिंग नहीं करते हैं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी सतर्कता बरत रहा है। अस्पताल के गेट बंद ही रखे जा रहे हैं। हालांकि इसमें मरीजों के वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि धरने को विभिन्न संगठनों का सहयोग मिल रहा है। लेकिन कुछ गैर जिम्मेदाराना लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछले छह महीनों में कुल्लू अस्पताल की सबसे अधिक दुर्दशा हुई है। इससे पहले यहां पर लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार की निजी अस्पतालों के साथ मिलीभगत है। स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। कुल्लू की जनता के साथ हो रहे भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान विजेंद्र शर्मा, मनु शर्मा, पंचायत समिति सदस्य ईशरा ठाकुर, जरड़ भुट्टी कॉलोनी पंचायत की प्रधान सवित्रा देवी, मौहल पंचायत की प्रधान उमा देवी, पुंथल पंचायत के उप प्रधान मोती लाल, गोपाल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, दीपन कुमार और गगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें