फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रेबीज वैक्सीन ना होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होेने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन आने की आस में रोज सीएचसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं लेकिन विभाग वैक्सीन की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक जारी है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग एक माह से एंटी रैबिज वैक्सीन जिला मुख्यालय से उपलब्ध नहीं होने के कारण जानवरों के काटने के शिकार हुए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि चिकित्सक मेडिकल स्टोर से एंटी रैबिज वैक्सीन लाने को लिख रहे हैं। गरीब लोग यह मंहगे वैक्सीन खरीदने में असमर्थ हैं। इस कारण वह रोजमर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन आने की आस में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं सीएचसी के डाक्टरों का कहना है कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। इस बारे में जिला मुख्यालय को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें