फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू व आसपास के दस होटलों की होगी निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू और आसपास के दस होटलों की होगी निशानदेही
विज्ञापन

लिस्ट में कुल्लू के चार नामी होटल भी शामिल
हाईकोर्ट के निर्देशों पर 32 होटलों की हो चुकी है निशानदेही
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हाईकोर्ट के निर्देशों पर एक बार फिर राजस्व विभाग होटलों की निशानदेही करेगा इसी कड़ी में कुल्लू और आसपास के दस होटलों की निशानदेही होगी। दस होटलों की इस लिस्ट में कुल्लू के चार नामी होटल भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जों को लेकर यह निशानदेही प्रशासन की ओर से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इस कड़ी में कुल्लू और आसपास के 42 होटलों की जांच की जानी है। जिसमें 32 होटलों की निशानदेही का काम पूरा हो गया है, जबकि 10 होटलों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसेगा। अवैध कब्जों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले मणिकर्ण घाटी के कसोल में प्रशासन की ओर से होटलों की निशानदेही करवाई गई है। इसमें कई होटलों में खामियां पाई गईं। कुछ होटल और रेस्तरां वन भूमि में चल रहे थे, जबकि कुछ में अन्य खामियां पाई गई थी। इसके बाद तीन दर्जन होटलों को सील किया जा चुका है। इसी तरह कुल्लू और आसपास के 42 होटलों की निशानदेही पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट प्रशासन हाईकोर्ट को सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार अगर इन होटलों में कमियां पाई जाती हैं तो इनके खिलाफ आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा सकेगी। इस संबंध में एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर 32 होटलों की निशानदेही का काम पूरा हो चुका है। अब कुल्लू और आसपास के 10 होटलों की निशानदेही की जाएगी। लिस्ट में कुल्लू के नामी होटल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द सभी होटलों की निशानदेही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें