फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्रॉप बॉक्स से गुप्त सूचना जुटाएगी कुल्लू पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू पुलिस अब ड्रॉप बॉक्स से गुप्त सूचना जुटाएगी। इसके अलावा इस बॉक्स में जनता शिकायत और सुझाव भी डाल सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं होगी। शातिरों पर शिकंजा कसने के लिए युवा आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री कुल्लू जिला में यह पहल करने जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलाभर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 20 बॉक्स जगह-जगह लगाए जाएंगे। सफलता मिलने पर इन बॉक्सों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन बॉक्सों को केवल पुलिस अधिकारी ही खोलेंगे। बॉक्स में मिले सुझावों, शिकायतों व सूचना पर पुलिस काम करेगी। सीधे फोन या अन्य दूसरे माध्यम से जनता को पहचान उजागर होने का डर रहता है। ऐसे में उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ जनता का सीधा संपर्क बनाने के लिए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने यह योजना शुरू करने का फैसला लिया है। जल्द इन बॉक्सों का शुभारंभ किसी स्कूल या कॉलेज से किया जाएगा। नशे का व्यापार करने समेत अन्य अवैध कार्यों की गुप्त सूचना इस बॉक्स के माध्यम से सीधे पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचेगी। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली या अन्य सुझाव भी मिलेंगे। वर्तमान में कुल्लू पुलिस की ओर से एसपी व एएसपी का व्हाट्स एप नंबर भी सार्वजनिक सूचना के लिए जारी किया गया है। इसी के साथ अप्रत्यक्ष संवाद के लिए अब बॉक्स योजना को शुरू किया जा रहा है। इन बॉक्स पर आवश्यक सूचना साझा करने के लिए पुलिस अधिकारियों के नंबर भी लिखने की योजना है।
एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर 20 बॉक्स जिलाभर में लगाए जाएंगे। इनमें जनता सुझाव, शिकायत या कोई भी गुप्त सूचना डाल सकती है। कहा कि जनता के सहयोग से पुलिस आगे बढ़कर शातिरों पर शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने में अमूमन आम नागरिक पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाने से डरता है, लेकिन इस बॉक्स में पुलिस कर्मचारी के खिलाफ डाली गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। इन बॉक्सों का सारा नियंत्रण उच्च पुलिस अधिकारियों के हाथ में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें