फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री गोविंद ठाकुर करेंगे शरदोत्सव का उदघाटन

विज्ञापन
manali - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली के पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव का उद्घाटन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मनाली में आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त यूनुस ने की। बैठक में आयोजन समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न प्रबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा की। आयोजन दो से छह जनवरी तक होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि शरदोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के अलावा मनाली की सभी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शरदोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर निकलने वाली झांकियों में क्षेत्र के लगभग 98 महिला मंडलों की सदस्य भाग लेंगी। उत्सव के दौरान विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता भी होगी। इनके अलावा अन्य सांस्कृतिक स्पर्धाएं भी शरदोत्सव का आकर्षण होंगी। 6 जनवरी की सांस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट करवाई जाएगी। उपायुक्त ने नगर परिषद मनाली व विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों से कहा कि वे शरदोत्सव के दौरान पर्याप्त बसों का प्रबंध करें, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी इस उत्सव में भाग ले सकें। बैठक में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम एचआर बेरवा ने उत्सव की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर डीएसपी पुनीत रघु, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें