फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली के तीन दर्जन होटलों की बिजली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली के तीन दर्जन होटलों की बिजली कटी
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का उल्लंघन करने पर कसा शिकंजा
बिजली कटने की कार्रवाई से होटलियरों में मचा हड़कप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली। एनजीटी के आदेशों के बाद कुल्लू-मनाली के करीब तीन दर्जन होटलों की बिजली काट दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों को उल्लंघन करने पर की गई इस कार्रवाई से होटलियरों में हड़कंप मच गया है। एनजीटी के आदेशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गई जांच में भुंतर से लेकर मनाली तक के 73 होटलों के बिजली काटने के आदेश जारी हुए है। इसमें शुक्रवार को पहले दिन करीब तीन दर्जन होटलों के कनेक्शनों को काटा गया है। जबकि अन्य होटलों की जांच जारी है। इसमें मनाली बिजली मंडल के तहत 27 होटल शामिल है। मनाली, कुल्लू ,पतलीकुहल ,भुंतर ,मौहल, शमशी के इन 73 होटलों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लाइसेंस को नवीनीकरण नहीं करने का आरोप है। बिजली बोर्ड मनाली के अधिशांषी अभियंता रूम सिंह ठाकुर ने कहा कि शनिवार को उन्होंने 27 होटलों के कनेक्शनों को काटा है। उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, लॉज व होम स्टे की जांच करने को कहा है और इसके लिए एक समिति का गठन भी किया गया। इसमें मनाली में पहले चरण में 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 92 होटलों की जांच की जा रही है। जबकि दूसरे चरण में मनाली के ही 491 होटलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण के कागजात, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शों की अनुमति तथा होटलों के निर्माण के दस्तावेजों को दिखाना होगा। इसी तहत समिति ने मनाली के 16 होटलों को नोटिस भी भेजे हैं।
्र......रोशन ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें