फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनी में मशालें जला कर भगाईं बुरी शक्तियां

विज्ञापन
मशालें जलाते लाेग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)।
देवभूमि कुल्लू में देवी देवताओं की सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। उपमंडल बंजार से करीब 25 किलोमीटर दूर मोहनी पंचायत में देवता रियालू नाग के सम्मान में मोहनी जागरा धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने लकड़ी की मशालें जलाकर क्षेत्र से बुरी शक्तियों को दूर भगाया।

तीन साल के बाद मनाए जाने वाले इस जागरा उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान गांव के हर घर से एक पुरुष लकड़ी से बनी मशाल जलाकर निकला। निश्चित स्थान पर सभी जलती मशालों के साथ इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


गांव में विशेष स्थान पर कुंड का निर्माण किया गया था। इसके चारों ओर स्थानीय लोगों ने देवता के साथ नाटी भी डाली। रविवार सुबह सभी लोग और देवलू अराध्य देवता रियालू नाग के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर कंडी नामक स्थान पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ध्यान सिंह ठाकुर, डूर सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, कांती ठाकुर, कविता, ज्योति, मनोरमा ठाकुर, यश ठाकुर, नरोतम शर्मा, बालक राम, टीसी मंहत, राम लाल ने कहा कि मोहनी गांव में तीसरे साल मनाए जाने वाला जागरा धूमधाम से मनाया गया। जागरा देखने के लिए काफी अधिक संख्या में लोग भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें