फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आई दरारों से परिवारों ने खौफ के साए में बिताई रात

विज्ञापन
मलबा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के देवधार में फोरलेन सड़क निर्माण से मकानों में पड़ी दरारों के चलते लोग रात को चैन नहीं सो पाए। भुंतर-रामशिला मार्ग से करीब 200 फुट पीछे दो मकानों में दरारें आ गई हैं। परिवारों ने खौफ के साये में सारी रात बिताई। हालांकि परिवारों ने रहने के लिए अलग से शेड बना दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की राजस्व विभाग की टीम ने उक्त स्थान का मौका भी किया है। मामला गंभीर होने के चलते अब सोमवार को दो मकानों में दरारें पड़ने और अन्य मकानों को भी खतरा होने को लेकर एसडीएम सदर मौका करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। मौके पर सभी तथ्यों को जांचने के बाद आगामी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
गौरतलब है कि जिस तरह से रोज मकानों में बढ़ती हुई दरारें बढ़ती जा रही हैं। इससे यह मकान कभी भी धराशाई हो सकते हैं। प्रभावित जय नारायण और ओंकार शर्मा ने कहा कि फोरलेन के कारण उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। खौफ के साये में वह रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं देवधार में मकानों में आई दरारों से साथ लगते घरों के लोगों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि फोरलेन के जद में अभी और घर भी आ सकते हैं। उधर एसडीएम सन्नी शर्मा ने कहा कि सोमवार को एनएच अथोरिटी, फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के साथ मौका किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें