फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी घाटों पर पट्टे की आड़ में जमकर हो रहा है अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी के घाटों पर पट्टे की आड़ में हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन

स्वार(रामपुर)। कोसी नदी घाट पर पट्टे की आड़ में हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कोसी में हो रहे खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
तहसील क्षेत्र के गांव भूवरा एहतमाली के ग्रामीण एकत्र होकर तहसील पहुंचे, जहां कोसी नदी में हो रहे पट्टे की आड़ में अवैध खनन को लेकर आक्रोश जताते हुए खनन बंद कराने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य को ज्ञापन सौंपा। बताया कि उनके खेत मझरा जमना जमनी रकबा में पड़ते है, जहां कोसी में जेसीबी से अवैध रूप से खनन कर उनकी जमीनों की खुदाई की जा रही है। उनके खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विरोध करने पर खनन के धंधेबाज फौजदारी पर आमादा है। ओवरलोड रेत से भरे वाहन उनके खेतों से गुजर रहे है। उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। अवैध खनन से हुए गड्ढों में नाबालिग बच्चा भी डूब कर मर गया था। बैल गाड़ी, कटरा गाड़ी डूब गई है। अवैध खनन के चलते उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही। पुलिस का खनन के धंधेबाजों से ताल मेल है। पत्र में अवैध रूप से मशीनों से हो रहे अवैध खनन बंद कराये जाने की मांग की। इस दौरान तेज पाल सिंह, सुभाष सैनी, राम पाल, अजीत, मिंटू, मुकेश, यशपाल, रघुवीर सिंह, चोखे लाल, संजीव कुमार, सतपाल सिंह, अर्जुन, पिंटू आदि ग्रामीण रहे। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि पट्टे से अलग खनन होता मिला तो पट्टे धारक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार की छुट्टी क्या हुई दिन रात हुआ अवैध खनन
स्वार। त्यौहारों की छुट्टी क्या हुई खनन के धंधेबाजों की लाटरी निकल आई। भारी संख्या में पोकलेंड मशीनें, जेसीबी, कोसी नदी के घाटों पर उतर गई और दिन रात खनन होता रहा। ओवरलोड वाहन स्टोन क्रेशरों पर रेत पहुंचा कर डंप करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें