फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश विसर्जन में उमड़ा पूरा बंजार शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में बाबा बालक नाथ मंदिर में गणपति बप्पा मोरेया की मंगलध्वनि से पूरी घाटी गूंज उठी। दस दिन तक चले गणेश उत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को पूजा अर्चना के बाद गणेश मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पूरे बंजार के लोग उमड़ पड़े। शहर में होली जैसा नजारा देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। उपमंडल बंजार में दस दिनों तक मनाए गए गणेश उत्सव में खूब धूम रही। इस दौरान भजन कीर्तन का दौर रहा तो वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गणेश के दर्शन किए। गणेश विसर्जन से पूर्व निकली शोभायात्रा से शहर में कई बार जाम भी लग गया, जिससे आम लोगों के साथ कामकाजी लोगों को परेशान होना पड़ा। गाजे-बाजे के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर से शुरू हुई भगवान गणेश की शोभायात्रा नए बस अड्डा होकर खुंदन स्थित राम मंदिर पहुंची, जहां गणेश मूर्ति को परंपरा के अनुसार विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें