फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन से पहले दुरुस्त की जाएं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त यूनुस ने आगामी सेब सीजन के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले की समस्त सड़कों को 15 दिन के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गैमन पुल से रायसन तक खुदाई के उपरांत वहां पड़े मलबे का निपटान सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी प्रकार का यातायात बाधित न हो। बुधवार को बचत भवन में ट्रक ऑप्रेटर यूनियन और फलोत्पादक संघ के साथ सेब सीजन की तैयारियों से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान माल ढुलाई के लिए वाहनों की कमी न हो तथा यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रक ऑपरेटर यूनियन निर्धारित स्थलों पर ही पार्किंग करें। उपायुक्त ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को निर्देश दिए कि बंजार, भुंतर, बंदरोल और पतलीकूहल स्थित सब्जी मंडियों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि एचपीएमसी के माध्यम से कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों और बागवानों की ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को क्रय किया जाएगा तथा किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेंटर भी खोले जाएंगे। डीसी ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि सीजन के दौरान माल ढुलाई वाले वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया, ट्रक यूनियन कुल्लू, मनाली, भुंतर, बंजार के प्रधानों और कार्यकारिणी के सदस्य, लोअर कुल्लू और कुल्लू फलोत्पादक संघ के प्रधान और कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें