फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मुनी का काहिका 15 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अधिष्ठाता देवता कपिल मुनी के सम्मान में मनाए जाने वाले काहिका उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में कारदार चुने गए राम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें देवता कपिल मुनी विकास कमेटी के अध्यक्ष निधि सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान चर्चा की गई कि 15 से 18 जुलाई तक मनाया जाने वाला ऐतिहासिक काहिका बशौणा इस बार भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान देव शक्ति से नड़ को मूर्छित करने के बाद जिंदा करना आकर्षण का केंद्र रहेगा। काहिका में नड़ आलम चंद और उनकी पत्नी का यहां पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। पुजारी चुने राम और भंडारी अमर चंद ठाकुर ने कहा कि 17 जुलाई सुबह 11 से तीन बजे तक काहिका में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए लोकनृत्य और लोकगीतों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन देवता देव शक्ति से नड़ को जिंदा करेंगे। बैठक में महासचिव दविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष दुनी चंद, सह सचिव समतू राम, सदस्य गोविंद ठाकुर, तुले राम, बालम कुंद, प्रताप सिंह, पुजारी राजेश शर्मा, होतम शर्मा, कमलेश, भंडारी अमर चंद ठाकुर, टेक सिंह ठाकुर, संजीव ठाकुर, संजू, एलराम, पवन कुमार, महिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें