फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चगोला से चुट्टी बिहाली सिंचाई योजना पर खर्च होंगे 78.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका चरण-2) के तहत भुंतर विकास खंड के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। इस चरण के अंतर्गत चगोला से चुट्टी बिहाली जल बहाव सिंचाई योजना पर 78.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना से क्षेत्र के 116 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा और करीब 36.62 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू द्वारा इस योजना का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से ठेकेदार को सौंप दिया गया है। अब किसानों को योजना के पूर्ण होने का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के तहत कुल्लू और लाहौल में चयनित 21 उप-परियोजनाओं के माध्यम से नियमित सिंचाई और बाजार आधारित फसल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसके अलावा, सुन्नी से मकरहाड़ जल बहाव सिंचाई योजना पर भी 86.20 लाख रुपये की लागत से कार्य शुरू किया गया है, जिसे ठेकेदार को सौंप दिया गया है। इस योजना से 127 किसान परिवार लाभान्वित होंगे और लगभग 41.29 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. जयंत रतना ने बताया कि जिले में कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदारों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें