कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन में सहभागिता संस्था के 75 स्वयंसेवियों ने सात दिनों तक निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं। स्वयंसेवियों ने पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और जनसुविधाओं को सुचारु बनाने में अहम भूमिका निभाई। भुट्टी चौक, मालरोड, बेली ब्रिज, ढालपुर चौक, प्रदर्शनी मैदान और रघुनाथ मैदान में स्वयंसेवी तैनात रहे।
इसके अलावा आश बाल विकास केंद्र के सहयोग से दिव्यांगता जागरूकता अभियान चलाया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए फ्लैशमॉब प्रस्तुति भी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्वयंसेवियों ने भी सहयोग किया। एक सप्ताह तक विभिन्न अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वयंसेवियों से मुलाकात कर उनके अनुशासन और समर्पण की सराहना की। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने भी युवाओं के प्रयासों को सराहा। संस्था अध्यक्ष बीजू हिमदल ने सभी स्वयंसेवियों, पुलिस और जिला प्रशासन तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। संवाद