फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बड़ा भूईन पंचायत के 75 लोगों की जांच की

Wed, 05 Nov 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में भूईन पंचायत में स्वास्थ्य जांच ​शिविर में आखों की जांच करवाती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने भूईन पंचायत के गांव छोटा भूईन में सफेद मोतिया बिंद जांच शिविर लगाया।
विज्ञापन

यह शिविर खासकर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए लगाया गया। शिविर के आयोजन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों का भी ध्यान रखा गया था। सोसायटी के निदेशक दीपक शर्मा ने बताया कि इस शिविर में पंचायत के 13 गांवों के 75 लोगों ने भाग लिया। इनकी आंखों की जांच की गई। इस दौरान सात लोगों में सफेद मोतिया के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष नरेश गौरव, कार्यकर्ता योग राज, ग्राम पंचायत प्रधान पूनम कंवर, पूर्व प्रधान अजय कंवर ने विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें