फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज टैक्सी स्टैंड से बोदली माता मंदिर तक लगेंगे 72 लाख के डंगे

Sun, 25 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित होगी दो किलोमीटर सड़क, सफर होगा आसान
विज्ञापन

विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की, अब होगा कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी के सैंज-न्यूली मार्ग को सुरक्षित करने के लिए टैक्सी स्टैंड से बोदली माता मंदिर तक क्रेटवाल और कंकरीट की दीवार लगाई जाएगी। सरकार ने इसके लिए 72 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
विभाग ने इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
इस सड़क को दो किलोमीटर क्षेत्र में वर्ष 2023 की बाढ़ में जगह-जगह नुकसान हुआ है। सड़क के डंगे धंस गए हैं। कई जगह सड़क पर मलबे और पत्थर के ढेर लग गए हैं। सड़क की दयनीय हालत को देखते हुए मार्ग में वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि ढाई साल बाद इस सड़क के सुधार की उम्मीद जगी है। सड़क ठीक होने से लोगों को बसों में भी सुरक्षित सफर करने का अवसर मिल सकेगा। हालांकि इसे वैकल्पिक तौर पर विभाग ने पहले से बहाल कर दिया है लेकिन आने वाले समय में भी सड़क के धंसने का खतरा बना हुआ है। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि लोक निर्माण विभाग कब तक काम शुरू कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंज टैक्सी स्टैंड से बोदली माता मंदिर तक की सड़क में क्रेटवाल और कंकरीट की दीवार लगाने के लिए 72 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
- चमन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बंंजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें