फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में समस्याओं का अंबार, सीवरेज न पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार को अस्तित्व में आए 31 साल हो गए हैं। लेकिन नगर पंचायत के लोगों को अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। बंजार में सीवरेज की सुविधा नहीं है। वाहनों को पार्क करने के लिए महज एक सरकारी पार्किंग है, जो नाकाफी है। यहां पर कूड़ा-कचरा डंप करने के लिए डंपिंग साइट भी नहीं है।
भाजपा, कांग्रेस की सरकारें आती-जाती रही। लेकिन यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए किसी भी सरकार ने पहल नहीं की। ऐसे में अब यह लोकसभा चुनाव के दौरान मुद्दा बन रहा है। नगर पंचायत बंजार की जनता लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों से इसका जवाब मांगेगी। हालांकि बंजार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर योजनाएं बनती गई। लेकिन ये फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई। नगर पंचायत बंजार से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा कर्कट को डंप करने के लिए डंपिंग साइट भी नपं बंजार के पास नहीं है। ऐसे में यहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। वाहनों को पार्क करने के लिए सरकारी पार्किंग है, जिसमें दो दर्जन से अधिक गाड़ियां नहीं आती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को मजबूरी में सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर बंजार में लोगों को पैदल चलने के रास्ते तक का निर्माण नहीं हो पाया है। नगर बंजार के बीच से गुजरने वाली सड़क इतनी संकरी है कि इसमें राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर नगर पंचायत बंजार की समस्याएं भारी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


निजी भूमि करवा रहे उपलब्ध
बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पार्किंग के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। कूड़ा संयंत्र का केस शिमला भेजा गया है। जमीन की कमी के कारण निजी भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है।

औपचारिकताएं पूरी, राशि सौंपी
नगर पंचायत के अध्यक्ष कुंज लाल राणा ने कहा कि पार्किंग, डंपिंग यार्ड बनाने की औपचारिकता पूरी हो गई है। सीवेज टीट्रमेंट प्लांट के लिए 50 लाख की राशि विभाग को सौंप दी गई है।

बाक्स
गंदगी से मिलेगी राहत
बलागाड़ के प्रधान मान सिंह ने कहा कि सीवेज टीट्रमेंट प्लांट बन जाए तो नगर बंजार के साथ सटी बलागाड़ पंचायत के लोगों को जिभी खड्ड के किनारों पर फैली गंदगी से राहत मिलेगी।

सड़क पर पार्किंग मजबूरी
पूर्व पार्षद राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मिनी सचिवालय में मात्र एक सरकारी पार्किंग है। इसमें मात्र 20 से 30 गाड़ियां आती हैं। मजबूरी में गाड़ियां सड़क किनारे पर पार्क करनी पड़ती है।

बंजार में बढ़ी कूड़े की समस्या
पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि डंपिंग के लिए स्थान न होने से बंजार में कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है। भाजपा-कांग्रेस की सरकारें गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकार की नाकामी पड़ी भार
बंजार के टीसी महंत ने कहा कि विभाग और वर्तमान प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य बजट के बावजूद 13 महीनों से शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें