स्वार। मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दोनों युवकों के पिता ने पैसे के लेनदेन को लेकर उनके पुत्रों की हत्या होने की बात कहते हुए पुलिस को तीन लोगों को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार की देर रात अलीनगर उत्तरी सड़क का मंझरा पर एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से उत्तराखंड बाजपुर के मुंडिया पिस्तोर निवासी दो युवकों मोहम्मद आलम और अकील अहमद की मौत हो गई थी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला सड़क दुर्घटना का मानकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। बुधवार की सुबह मृतमोहम्मद आलम के पिता गुलाम साकिर व मृतअकील अहमद के पिता रईस अहमद कोतवाली पहुंचे और कोतवाल राजेश तिवारी को तहरीर देकर अवगत कराया कि उनके बेटे लकड़ी की खरीद-फरोख्त के व्यापारी हैं जिनका यहां पर कारोबार चलता है।
पैसे के लेनदेन को लेकर अलीनगर उत्तरी निवासी शाहिद से विवाद चला आ रहा था कि मंगलवार को दोनों युवक अलीनगर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े थे,कि तभी तेज गति से आते हुए ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार कर कुचल दिया।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतकों के पिता ने पुलिस को ट्रैक्टर चालक जामिनगंज निवासी रहीस,अलीनगर उत्तरी निवासी शाहिद और रुकसाद के खिलाफ पैसों के लेनदेन व उनके बेटों का पैसा न देने पर उक्त तीनों लोगों ने साजिश रच उनकी हत्या कर दी ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों मृत युवकों के पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है ।रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ।