फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर धरना

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के सैंज अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व नए भवन में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने को लेकर लोग सड़कों पर उतर गए हैं। सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को सैंज में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

बंजार कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैंज घाटी की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं किया है। घाटी की 15 पंचायतों के लोगों को उपचार के लिए मजबूरी में 50 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाना पड़ता है। सैंज अस्पताल भवन पांच करोड़ रुपये से बनाया गया है। लेकिन भवन में पिछले चार सालों से ताले जड़े हुए है। अस्पताल में मरीजों को 25 बैड की सुविधा मिलनी थी। लेकिन भवन में अभी तक बिजली, पानी तक की सुविधा नहीं है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को तीन-चार महीने तक कुल्लू अस्पताल में दाखिल रहना पड़ता है। रात्रि सुविधा नहीं मिलने से आपातकाल में रात को 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। दुर्गम इलाके के लोगों को जब सैंज अस्पताल लाया जाता है तो उन्हें कुल्लू अस्पताल भेज दिया जाता है। कांग्रेस के महामंत्री मोती राम पालसरा ने कहा कि जब तक सैंज में डॉक्टरों के पद नहीं भरे गए, नए भवन में सुविधा उपलब्ध नहीं होती तब तक सैंज घाटी की आम जनता धरने पर बैठेगी। किसान सभा के प्रदेश सचिव नारायण चौहान ने कहा कि गरीब जनता को सैंज में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होने से कुल्लू अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इस दौरान बंजार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जय बिहारी लाल, बंजार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, समिति सदस्य सैंज मीरा देवी, महिला मंडल प्रधान मालती देवी, युवक मंडल प्रधान ओम दत्त, किसान सभा बंजार अध्यक्ष शेर सिंह नेगी, जीत राम ठाकुर, चंद्रसेन नेगी, गोपाल बजीर, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, गविश शर्मा, संजू, मोती राम, मोहर सिंह, रघुवीर सिंह, राजकुमार, राजू सूद, जयचंद, रामेश्वर, प्रेमचंद, बॉबी बजीर, टेक राम, पवन कुमार, नंद लाल, बलवंत, दलीप विष्ट, नारायण सिंह, सुभाष, अशोक कुमार, मोलदत्त, प्रेम चंद, राधिका शर्मा, करसिंग लामा, पासंग लामा, अश्विनी कुमार, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें