फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली विस से हरि चंद को कांग्रेस ने ही हराया : वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेउबाग (कुल्लू)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरि चंद शर्मा को पार्टी ने ही हराया है। यह बात किसी से नहीं छुपी है। भितरघात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे निचताभरा और कोई दूसरा काम नहीं है। उन्होंने सत्य प्रकाश ठाकुर को कुल्लू का ही नहीं, बल्कि हिमाचल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बताया।
विज्ञापन

कुल्लू के सेउबाग में रविवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मवीर धामी के निवास स्थान में अभिनंदन समारोह के दौरान आयोजित जनसभा में नेताओं ने पूर्व सीएम के समक्ष संगठन पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने भी संगठन की कमजोरियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और उन्हें दूर कर लोकसभा चुनाव के लिए संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि भेदभाव करने वाली सरकार कभी कामयाब नहीं हो सकती है। मनाली में एनजीटी ने कई पाबंदियां लगाई हैं, वे गलत हैं। रोहतांग से आगे भी जगह है। आने व जाने को लेकर पाबंदियां नहीं होनी चाहिए। ट्रैफिक नियंत्रित होना चाहिए। पूर्व में भाजपा ने एनजीटी को व्यर्थ में हौव्वा बना दिया। इससे आसानी से निपटाया जा सकता था। इसमें हमारी सरकार की भी विफलता रही है। जनसभा में हरि चंद शर्मा ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि उनकी हार के पीछे सात फैक्टर थे, वे सब जानते हैं। किसने क्या किया और क्या नहीं किया? लेकिन वह संगठन की मजबूती चाहते हैं। इसलिए मनाली ब्लॉक से किसी को भी निष्कासित नहीं किया गया। पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने भी संगठन में उनकी अनदेखी पर मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व स्थानीय संगठन पर जमकर हमला बोला। कहा कि उनकी वापसी के बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया। लेकिन बाद में सुक्खू ने बिना मंजूरी का हवाला देते हुए उन्हें हटा दिया। कदावर नेता ने कुल्लू संगठन में बैठकों में न बुलाने का भी जिक्र किया। कहा कि वीरभद्र सिंह के आदेशानुसार उन्होंने कुल्लू सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी है और संगठन बुलाएगा तो वह हर जगह खड़े होंगे। जनसभा में धन्यवाद भाषण देते हुए नगर परिषद गोपाल कृष्ण महंत ने धर्मवीर धामी को मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट देने की मांग उठाई। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, बुद्धि सिंह ठाकुर, अनूप राम ठाकुर, राजीव किमटा, किशन ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें