फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब से अच्छा दोस्त कोई नहीं:अग्रिहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किताब से अच्छा दोस्त कोई नहीं
विज्ञापन

ढालपुर में नौ दिवसीय पुस्तक मेला हुआ शुरू
साहित्यिक कार्यक्रम एवं बाल गतिविधियां भी होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऐतिहासिक दशहरा मैदान ढालपुर में कुल्लू पुस्तक मेला शुरू हो गया है। जिला प्रशासन कुल्लू के सहयोग से राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत की ओर से आयोजित नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किताब से अच्छा दोस्त कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदम ज्ञान की कुंजी है। जिसे पढ़ने की आदत लग गई उसके लिए मानो ज्ञान का रास्ता खुल गया। ऐसे में सभी को पढ़ने की आदत बनाने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया हमें घर के बजट में पुस्तकों के लिए भी स्थान रखना चाहिए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत देशभर में यह स्वायत: निकाय है। यहां 32 से अधिक भाषाओं और बोलियों में पुस्तकों का प्रकाशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यास के अध्यक्ष डॉ बलदेव शर्मा ने कुल्लू को देवभूमि बताते हुए कहा कि कुल्लू का यह पुस्तक मेला एक तरह से ज्ञान यज्ञ है। विकास का रास्ता ज्ञान से होकर जाता है और पुस्तकें उसी ज्ञान को आधारभूत साधन है। लेखक तथा सिंधी भाषा विकास परिषद के निदेशक डॉ रवि प्रकाश टेक चंदाणी ने कहा कि पुस्तक मेला को पुस्तक पर्व कहा जाना चाहिए। नौ से 17 जून तक चलने वाले पुस्तक मेले में रोजाना साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ बाल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी तथा न्यास के उपनिदेशक प्रदर्शनी इमरानुल हक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें