कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटे पिरड़ी में ब्यास में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। प्रथम परिदृश्य में व्यक्ति की उम्र 35 से 40 साल की लग रही है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि पिरड़ी के पास ब्यास नदी में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि शव को पहचान के लिए कुल्लू अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।