फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में क्लॉक रूम न होने से सैलानी परेशान

विज्ञापन
मनाली में क्लॉक रूम न होने से माल रोड़ में सामान रखने को मजबूर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन स्थल मनाली में क्लॉक रूम न होने से देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनाली में आने वाले सैलानियों को मनाली पहुंचने पर या होटल से चेक आउट हो जाने पर कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पर अपना सामान रखकर सैलानी आराम से मालरोड पर घूम सकें। गुजरात के राजकोट से 52 सदस्यीय दल की सदस्य मीना बेन, रानी बेन, जागृति, नीना, राजेंद्र शुक्ला और रशिक मोदी ने कहा कि गुजरात से उनका 52 सदस्यीय दल मनाली घूमने आया हुआ है। पांच दिन से उन्होंने मनाली में ट्रैकिंग की। उन्होंने बताया कि मनाली बहुत सुंदर है लेकिन यहां व्यवस्थाओं का अभाव है। यहां कोई कलॉक रूम नहीं है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्लॉक रूम का होना अति आवश्यक है। पीने के पानी और विश्राम स्थल का भी प्रबंध होना चाहिए, जिससे धूप और बारिश से स्वयं और सामान को बचाया जा सके। मनाली में हनीमून पर उत्तर प्रदेश से आए अजय प्रसाद ने कहा कि होटल से चेक आउट करके आए हैं लेकिन क्लॉक रूम न होने के चलते वह कड़ाके की धूप में ही मनाली के माल पर सामान सहित बैठने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें